उज्जैन। मप्र युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश कुमावत ने नगर पालिका निगम के स्वास्थ्य अधिकारी इदरीस खान पर आरोप लगाया कि वे रूपए लेकर स्थाई की जगह अस्थाई कर्मचारियों से सफाई करवा रहे हा। मुख्यमंत्री, कलेक्टर, निगम आयुक्त के नाम पत्र भेज मुकेश कुमावत ने कहा खान स्वास्थ्य विभाग में जब से पदस्थ हुए तब से अधिकारीयों से सांठ गांठ कर पैसे देकर दरोगा, मेड बनकर पैसा कमाना चालू कर दिया है। अगर उनकी संपत्ति की जांच हो तो पता चलेगा करोडो की संपत्ति भ्रष्टाबार से एकत्रित कर रखी है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह एवं अजय नाथ योगी ने आरोप लगाया कि इदरीस खान स्थायी कर्मचारी से वार्ड में काम करने के लिए प्रत्येक माह दो हजार रूपए लेता है। स्थायी कर्मचारी से इदरीस खान उनके घर जाकर उनके हस्ताक्षर हाजिरी रजिस्टर पर करा लेता है। निगम स्वास्थ्य विभाग के आदेश अनुसार एक कर्मचारी को अपने वार्ड में प्रत्येक दिन में दो बार झाडू लगाना, कचरा साफ करना, नाली साफ करना अनिवार्य है। लेकिन इदरीश खान भ्रष्टाचार कर रहा है।
