उज्जैन। व्यायाम अध्यापक संघ ने शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षित शिक्षक की पदोन्नति नीति बनाने की मांग की है। खेल शिक्षक के पद पर उच्च पद प्रभार के लिए पदोन्नति नीति बनाने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिह से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा है। व्यायाम अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि खेल शिक्षक के 15 सौ से अधिक पद रिक्त है, उन पर शारीरिक शिक्षा मे प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्त किया जाए। शासन द्वारा इन्हें खेल शिक्षक के रिक्त पदो पर पदांकित किया जाता है तो शासन पर किसी प्रकार का वित्तीय भार नहीं आएगा।। प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल से भी भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में हेमंत सिंह पवार, हरीश चौहान, शैलेंद्र चौहान, कपील भारद्वाज सहित उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, रीवा सहित मप्र के अन्य संभागो से व्यायाम अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।
