उज्जैन। भारत स्काउट एवं गाइड्स ने पौधारोपण किया। मप्र जिला संघ, उत्कृष्ट उमावि माधवनगर संचालित सुभाष दल ने एक पौधा मां के नाम लगाया। रोवर लीडर दीपक चितले ने बताया उत्कृष्ठ विद्यालय के स्काउट-गाइड दल ने पौधरोपण किया। 22 नए पौधे लगाए गए व व्यवस्थित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने प्राचार्य के निर्देशन मे पूर्ण सहयोग किया।
