उज्जैन। ग्राम दूदर्सी में सुबह पौधारोपण में बच्चों ने पौधे लगाए। ग्रामीण बच्चों ने गौ माता के नाम से पौधे लगाए। अखिल विश्व गायत्री परिवार के शिक्षा-संस्कृति प्रकोष्ठ समंवयक श्यामलाल जोशी ने बच्चों को देशी गाय का महत्व बताया। संरक्षण के लिए गाय के दूध, दही, घी का उपयोग करने का संकल्प कराया। गौ शाला अध्यक्ष विजय सिंह पटेल ने बच्चों से कभी कभी पौधों से मिलने आने को कहा। इस अवसर पर उत्तम सिंह राजपूत, सुभाष गुप्ता, लाल सिंह चौहान, राजेश पटेल, यशवंत सिंह, राधे श्याम पांचाल ने भी करीब 70 पौधे लगाए। ग्राम हरसौदन के मुक्तिधाम में ग्रामीणों के सहयोग से पौधारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *